CG Accident: बार बार यात्री चिल्लाते रहे ‘ स्पीड कम करो ‘, ड्राइवर की गलती से पलटी बस, 6 यात्री घायल

बिलासपुर, तोपचंद। जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमे तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं। बाकी अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। बस इलाहाबाद से बिलासपुर की ओर जा रही थी। तभी रतनपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीखें मच गई।

जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही नवीन ट्रेवल्स रतनपुर क्षेत्र के खैरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण तेज रफ़्तार होना बताया जा रहा है। यात्रियों ने बताया की उन्होंने बार -बार रफ़्तार कम करने को कहा लेकिन ड्राइवर ने नहीं सुनी। और बस को नहीं संभाल पाने के कारण अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों का उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। वहीं यात्री की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त