रमजान में बस संचालन के लिए आदेशः पूर्व मंत्री मूणत के बयान पर कांग्रेस ने कहा- सावरकर की तरह माफ़ी मांग लो…

तोपचंद, रायपुर। रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए नया रायपुर स्थित मंत्रालय से बस संचालन को लेकर जारी आदेश पर राजनीति शुरू हो गई है। आदेश जारी होने के बाद भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। इस पर कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने पुराने आदेश के साथ राजेश मूणत के बयान पर पलटवार किया है।

देखें आदेश…

आदेश पर पूर्व मंत्री मूणत ने क्या कहा था…

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि, कहने के लिए भूपेश बघेल जी “गंगा जमुनी तहजीब” पर बड़े-बड़े व्याख्यान दे दें, लेकिन कांग्रेस आदतन “धार्मिक तुष्टीकरण” का खेल खेलना नहीं छोड़ते हैं! इस आदेश के मुताबिक रमजान में मुस्लिम अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष ख्याल रखा गया है, किंतु नवरात्रि का कोई जिक्र नहीं?

आरपी सिंह ने किया मूणत के बयान पर पलटवार…

आरपी सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, सत्ता जाने के साथ ही बुद्धि और स्मृति ने भी साथ छोड़ दिया है ! कमीशन को जीवन का मिशन मानने वाले लोग बिना सत्ता के जल बिन मछली की तरह तड़प रहे हैं। दिमाग़ पर ज़्यादा ज़ोर मत डालिए रमन सरकार का रमज़ान को लेकर दिया गया आदेश प्रस्तुत कर रहा हूँ हो सके तो सावरकर की तरह माफ़ी माँग लो.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त