CG में बदले मौसम के बीच बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, 1 घायल…

तोपचंद, सूरजपुर। मौसम बदलने के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। इस दौरान सूरजपुर जिले में बिजली गिरने की घटना सामने आई है। इससे दो लोगों की मौत होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि, पीड़ित प्रतापपुर विकास खंड के मदननगर गांव में गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Read More: जादू-टोना के शक में हत्याः भागते वक्त गिर गया फोन, दोनों आरोपी गिरफ्तार…

पेड़ के नीचे थे सभी लोग

मृतकों की पहचान मोहनलाल पंडो (40) और रमेश आयाम (21) के रूप में हुई है, वहीं अमित आयाम (28) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बारिश के दौरान तीनों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली। बिजली गिरने से वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पंडो और रमेश को मृत घोषित कर दिया गया और अमित का इलाज किया जा रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त