Box Office Collection Day 1: नहीं चल पाया ‘Bheed’ का जादू, भीड़ जुटाने में असफल रहीं फिल्म

Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर(Rajkumar Rao and Bhumi Pednekar) का लॉकडाउन ड्रामा 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अनुभव सिन्हा द्वारा अभिनीत मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भीड़’ उस समय की कहानी है जब प्रवासी श्रमिक लॉकडाउन में फंसे हुए थे और निकलने की कोशिश कर रहे थे।

फिल्म ‘भीड़’ ने न केवल कोविड महामारी के दर्द और संघर्ष को वापस याद दिलया, बल्कि समय को भारत के विभाजन के साथ जोड़ने के लिए फिल्म विवादों में फंस गई। प्रशंसकों और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त करने के बाद भी, फिल्म ‘भीड़’ ने बेहद कम संख्या में ओपनिंग की है। हालांकि, आने वाले दिनों में इसकी और अच्छी कमाई की उम्मीद है।

पहले दिन भीड़ ने कमाए सिर्फ इतने पैसे

फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है। लेकिन राजकुमार कुमार राव, भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, दिया मिर्जा जैसे अभिनेता भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहे। पहले दिन फिल्म ने 15 लाख का बिजनेस किया है। ग्रॉस कलेक्शन 18 लाख का रहा है। सिनेमाघरों में 5.48 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और नाइट शोज में दर्शकों की संख्या थोड़ी ज्यादा रही।

भीड़ की कहानी –

फिल्म के बारे में बात करे तो निर्देशक अनुभव ने शेयर किया, “भीड़ सबसे खतरनाक समय की कहानी है जिसने मानव जिंदगी को एक झटके में बदल दिया। फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट करने का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि भारत के लॉकडाउन के दौरान सामाजिक असमानता के दृश्य कैसे थे।

1947 के भारत विभाजन के दौरान लोगों ने जो कुछ झेला था, उससे काफी मिलती-जुलती फिल्म है। यह कहानी उन लोगों की है, जिनका जीवन एक झटके में बदल गई और उनके जीवन के रंग तब खो गए, जब देश के भीतर सीमा खींची गई थी।

फिल्म की स्टार कास्ट –

फिल्म ‘भीड़’ में राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा है। फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित भी हैं। फिल्म 24 मार्च 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त