कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायतः भाजपा ने कहा- जान से मारने की धमकी दी, इधर कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे थाने…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। भाजपा का आरोप है कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर आकर प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। इसकी शिकायत मौदहापारा थाने में की गई है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी खम्हारडीह थाना पहुंचे और भाजपाईयों के खिलाफ शिकायत की है।

Read More: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद डॉ. रमन का बयान आया सामने, कहा- ये बाकी लोगों के लिए सबक…

बीजेपी वाले पहुचे मौदहापारा थाना

शिकायत में कहा गया है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से सजा मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोश में आकर भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए गाली-गलौच किए। आकाश शर्मा, अमित शर्मा, भावेश शुक्ला समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहा। जान से मारने की धमकी दी गई। इसका विरोध करने पर गेट के अंदर आ गए और भाजपा नेताओं पर कालिख पोती। भाजपा ने मांग की है कि इस मामले पर कानूनी कार्रवाई हो।

क्या है मामला?

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के सामने पहुंच गए वहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के चेहरे पर कालिख पोती। इसके बाद दोनों पार्टीयों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

Read More: Rahul Gandhi First Reaction: राहुल बोले – ‘मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं’, सदस्यता जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया आई सामने

कई कार्यकर्ता इसमें घायल हुए। इस घटना के बाद भाजपा के नेता कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंच गए। वहां भी मारपीट की नौबत आ गई। वहीं दोनों पक्षों में पथराव हुआ। फिर भाजपा के कार्यकर्ता कई घंटों तक शंकर नगर चौक के पास धरने पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे थाने

इधर कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे थाने

इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में हंगामा करने और पथराव करने के मामले को लेकर खम्हारडीह थाने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव तोड़फोड़ और हंगामा करने का आरोप लगाया है। दोनों पार्टियों के नेता एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त