Raipur: पूर्व गृहमंत्री से बदसलूकी करने वाला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश…

तोपचंद, रायपुर। विधानसभा सत्र में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री व भाजपा विधायक ननकी राम कंवर के साथ शंकर नगर में एक युवक ने सड़क पर बदसलूकी की थी। इस मामले को विधानसभा में भी उठाया गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के साथ बदसलूकी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: CM भूपेश ने इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्रः संस्कृति केंद्र खोलने दो एकड़ जमीन आबंटित करने किया अनुरोध

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने अभिषेक सचदेव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपी की गाड़ी को भी जब्त किया है।

मामला 23 मार्च का है। बीच सड़क पर पूर्व गृह मंत्री ननकीराम की गाड़ी को आरोपी ने रोका था और बहस किया था। इसकी शिकायत विधायक ननकी राम कंवर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त