पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधनः सुबह बिगड़ी थी तबीयत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

तोपचंद, बालोद। Neelima Tekam passed away: भाजपा नेत्री और डौंडीलोहारा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का आज निधन हो गया। नीलिमा टेकाम पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल महेंद्र टेकाम की पत्नी थी। उनका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें: 90 हजार रूपये के सिक्कों से भरी बोरी लेकर स्कूटर खरीदने पहुंचा युवक, शोरूम मालिक ने कहा- मुझे बहुत खुशी है, देखें वीडियो…

बताया जा रहा है कि, आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। नीलिमा टेकाम को भाजपा ने डौंडीलोहारा विधानसभा का 2008 में प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में नीलिमा टेकाम ने जीत दर्ज की थी।

सीएम भूपेश ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त