

तोपचंद, बालोद। Neelima Tekam passed away: भाजपा नेत्री और डौंडीलोहारा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का आज निधन हो गया। नीलिमा टेकाम पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल महेंद्र टेकाम की पत्नी थी। उनका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि, आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। नीलिमा टेकाम को भाजपा ने डौंडीलोहारा विधानसभा का 2008 में प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में नीलिमा टेकाम ने जीत दर्ज की थी।

सीएम भूपेश ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।