घर में अकेली बुजुर्ग महिला मिली बेहोश, शरीर पर चोट के निशान, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस…

@सुमित जालान

तोपचंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर पर बदहवास अवस्था में मिली है। महिला के शरीर मे गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बुजुर्ग महिला के ऊपर प्राणघातक हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव का है। जहां पर किराने की दुकान चलाने वाली सुशीला ठाकुर घर मे अकेले रहती थीं। मंगलवार सुबह जब दुकान में काम करने वाले हमेशा की तरह पहुंचे तो देखा की सुशीला ठाकुर अपने बिस्तर में अचेत अवस्था खून से लथपथ मे पड़ी हुई थी। जिसके बाद सरपंच और आस पास के मोहल्ले मे रहने वालो ने तत्काल सुशीला को किसी तरह जिला अस्पताल ले गए।

Read More: सिगरेट और तंबाकू के खिलाफ कार्रवाई शुरू: 15 संस्थानों पर वसूला गया 3620 रुपए जुर्माना…

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफ़र कर दिया। डॉक्टरों की माने तो महिला के ऊपर किसी धारदार हथियार से प्राण घातक हमला किया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला दर्ज…

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस भी मौक़े पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला घर मे अकेली रहती थी और आशंका जाहिर की जा रही है अज्ञात व्यक्ति घर में चोरी की नीयत से घुसा होगा और महिला के जाग जाने के बाद उस पर हमला कर दिया होगा।

Read More: रायपुर में दो जगह आग, दुर्ग के केमिकल फैक्ट्री भी जलकर राख, देखें वीडियो…

फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए फोरेंसिक टीम के साथ साइबर सेल की मदद से मामले की जांच में जुट गई है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, इस तरह से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के ऊपर प्राणघातक हमले से केंवची इलाके में सनसनी फैल गई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त