विधानसभा में राशन घोटाले का मुद्दा, स्थगन अस्वीकार, हंगामे के बीच 5 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र आज भी हंगामेदार चल रहा है। कई मुद्दों को लेकर विपक्ष राज्य सरकार के खिलाफ तीखे तेवर में दिख रहे है। आज भी विधानसभा में राशन घोटाले का मुद्दा उठा। हंगामे के बीच कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

आपको बता दें कि, प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विपक्ष ने वॉकआउट किया था। प्रश्नकाल समाप्त होते ही विपक्ष ने शून्यकाल में राशन दुकानों में चावल और राशन घोटाला का मामला उठाया। इस मामले में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पीडीएस में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि, 13391 राशन दुकानों में से 5398 दुकानों में गड़बड़ी हुई है, 600 करोड़ का घोटाला हुआ है।

Read More: Raipur: बेरोजगार ल 2500 आऊ पूरा महिना काम करथन तेला 1800, रसोइयों ने कहा- ‘कका हमर मांग ल पूरा कर’…

इसके बाद विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि गरीबों को मिलने वाला चना, गुड़ चावल, नमक शक्कर में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है। ऑनलाइन पोर्टल से इसे गायब किया गया। इस मामले की जांच की मांग की। भाजपा विधायक रंजना साहू ने कहा कि, घोटाले का राशन कांग्रेसियों के घर जा रहा है।

इन आरोपों पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने शोर शराबा शुरू कर दिया। सत्ता पक्ष के विधायकों ने नान घोटाले का जिक्र किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ये सुनियोजित भ्रष्टाचार है गरीबों का अनाज का मामला है।

खाद्यमंत्री बोले- कार्रवाई की जा रही है…

खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ये सही नहीं है की 2018 पीडीएस सिस्टम को ग्रहण लग गया है। शासन द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम से राशन का वितरण किया जा रहा है। शिकायत पर राशन दुकानों की जांच कराई गई है। जहां गड़बड़ी पाई है, वहां प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई की जा रही है। राशन की वसूली की जा रहा है 4 करोड़ 55 लाख की वसूली की गई है, दुकानें भी निरस्त की गई है।

Read More: CG Crime: सरपंच समेत 11 साथी गिरफ्तार, पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट…

विधानसभा उपाध्यक्ष ने शासन का पक्ष आने के बाद स्थगन को अग्राह्य कर दिया। इस पर भाजपा विधायकों ने कहा कि मंत्री ने गड़बड़ी की बात खुद स्वीकारी है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। चर्चा की मांग पर विपक्ष अड़ा रहा। भाजपा विधायकों ने सदन में नारेबाजी की, जिसकी वजह से कार्यवाही को सदन की 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त