@दिनेश नथानी

तोपचंद, कांकेर। कांकेर जिले के पखांजूर से बड़ी खबर सामने आई है। थाना पखांजूर में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर पखांजूर थाने में ही दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत पखांजूर अनुविभाग के आरक्षक की पत्नी ने की है। उसने प्रधान आरक्षक पर रेप का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना पखांजूर में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजूर में ही रहती है। पीड़िता के शिकायत के अनुसार प्रधान आरक्षक उक्त महिला के साथ विगत साल भर से जबरदस्ती संबंध बना रहा था। जिसकी शिकायत आज पीड़िता ने पखांजूर थाने में की। पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अभिरक्षा में लिया है।

महिला का आरोप है कि, पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में निवासरत है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से संबंध बना रहा था। पीड़िता के शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजूर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *