दंतेवाड़ा। बस्तर में आज भी कई ऐसे इलाके हैं जहां अवागमन की राह आसान नहीं है, ऐसे में यहां अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे कंधे में बोह मीलों का रास्ता तय कर अस्पताल पहुंचाया जाता है। अक्सर इस तरह की तस्वीर बस्तर के विभन्न इलाकों से सामने आते रहते हैं और यह अब आम हो चूका है।
इस बार जो तस्वीर सामने आई है, वह बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मोलाशनार की है। यहां एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला सोमली भास्कर गिरकर घायल हो गयी। इस वजह से वह चलने में असमर्थ थी। तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर चार दिन बाद परिजनों ने इसकी सूचना संजीवनी 108 की टीम को दी।
लेकिन, गांव तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं होने की वजह से संजीवनी 108 को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और घायल महिला को ईएमटी श्रवण कुमार और टीम लीडर अशोक सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों की मदद से कांधे में बोह कर एम्बुलेंस तक लेकर आये। इसके बाद डॉक्टर मनीष से ईआरसीपी लेते हुए महिला को प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया।
