रायपुर। प्रदेशवासियों के मन में उठ रहे सवाल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली जाने से पहले हवाई अड्डे में मीडिया बात की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हम भी लड़ाई लड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने में हमें कोई ऐतराज नहीं है। सवाल यह है कि संघीय व्यवस्था के तहत हमें सूचना देना था। आईटी सूचना भी नहीं दे रही हैं पूरा फोर्स लेकर दिन-रात घूम रहे हैं। कल को यदि कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हथियारबंद लोग घूम रहे है, नक्सल प्रभावित प्रदेश है ! उसकी संवेदनशीलता इन्हें समझनी चाहिए।
सीएम ने कहा लीगल कार्रवाई करना चाहते हैं करे, किसी की जांच को रोक नहीं सकते। रोकना उचित भी नही है, वह लीगल कार्यवाही कर रहे हैं अब तक हमे सुचना नही दी गई है, इनकम टैक्स के अधिकारी आए हैं फोर्स लेकर छत्तीसगढ़ में घुम रहे हैं। रायगढ़ से लेकर जगदलपुर दहशत का वातावरण बना कर रखा है, यह संघीय व्यवस्था नहीं है। तीन दिनों से कार्रवाई चल रही है।
हालांकि इस कार्रवाई को लेकर सीएम ने फिर कहा कि यह राजनैतिक बदले की कार्रवाई है। तीन चौथाई बहुमत की सरकार है, सरकार कोई गिरा नहीं सकता। इसलिए दूसरा हथियार तैयार किया जा रहा है।