रायपुर,
इनकम टैक्स की रेड में अब कांग्रेस फंटफुट पर खेलने की तैयारी में है। कांग्रेस के नेताओं ने केबिनेट की बैठक के बाद फैसला किया है कि, अब इस राजनीतिक प्रतिशोध की रेड का सामान किया जाएगा। जाहिर है कांग्रेस अब इसे सड़क पर ले जाने की तैयारी में है। कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, सरकार अस्थिर करने की साजिश के तहत सरकार ने यह फैसला लिया है। शनिवार को कांग्रेस इसी मामले को लेकर आयकर भवन के बाहर प्रदर्शन करने जा रही है। इससे पहले 12 बजे गांधी मैदान में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता धरना देंगे बाद में आयकर भवन के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।