रायपुर। विधानसभा में JCCJ विधायक धर्मजीत सिंह ने एक्सप्रेस वे में जांच का मामला उठाते हुए पूछा की दोषियों की ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई हुई है। इसका जवाब देते हुए PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा 5 फ्लाईओवर में 13 स्थानों के नमूनों परीक्षण में पाया गया की उन स्थानों पर मिट्टी सही नहीं डाली गई। कंसल्टेंट ने निरीक्षण नहीं किया,इसलिए सस्पेंड किया गया।
अब तक कंसल्टेंट से 1 करोड़ 18 लाख वसूली किया गया।ठेकेदार पर क्या कार्यवाई किया जाए इसके सम्बन्ध में चर्चा की जा रही है।
धर्मजीत सिंह ने कहा जल संसाधन, RDA, नगरीय निकाय के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया था। आपने दोषियों को प्रमोशन दे दिया। आपका बस चले तो आप उनको इसरो भेज दें। उनको निलंबित कर दीजिए!
मंत्री ने उत्तर देते 6 अधिकारियों को सस्पेंड करने की घोषणा की।