रायपुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का नाम अब सरगुजा की दिवंगत राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा सदन में की है। इसके लिए कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने सीएम भूपेश बघेल से सदन में आग्रह किया था, जिसे मानते हुए मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा की।
बता दें की देवेंद्र कुमारी सिंहदेव प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता थीं और लंबी बीमारी के बाद हाल ही में उनका निधन हुआ। हिमाचल प्रदेश के जुब्बल स्टेट की राजकुमारी देवेंद्र कुमारी मध्यप्रदेश शासन में मंत्री भी थीं।