सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। नक्सली से इंसास रायफल भी बरामद की गई है।
सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि बुधवार सुबह कोबरा बटालियन और एसटीएफ के जवान संयुक्त रूप से ऑपरेशन के लिए निकले थे, इस दौरान चिंतागुफा थाना क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने सफलता हासिल करते हुए एक नक्सली को मार गिराया।
“जवान अभी जंगलों से बाहर नहीं निकाल पाए हैं और मरे गए नक्सली की शिनाक्त भी नहीं हो पाई है,” एसपी सिन्हा ने बताया।
बता दें कि लगातार नक्सल मोर्चे पर जवानों को नक्सलियों के सफलता मिल रही है। हालांकि इस महीने ऐसे ही अन्य ऑपरेशन में अब तक 4 जवानों की जान जा चुकी है।