महासमुंद। जिले के बिमचा गांव में एक 25 साल की लड़की शादी का अरमान लिए अपने प्रेमी के घर पहुंची। इस बात से नाराज हैवान प्रेमी ने उसे पहले खूब लात और घूसे चलाए और फिर लड़की के साथ दरिंदगी को अंजाम देने के बाद मुंह टेप चिपका हाथ-पांव तार से बंद कर स्टोर रूम में बंद कर दिया। इसके बाद लड़का घर से फरार हो गया।
इधर, लड़के के घर से जाने के बाद आस-पास के लोगों ने 112 को सूचना दी और फिर लड़की को पुलिस ने छुड़ाया और अपने साथ थाने ले गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर प्रशांत चंद्राकर चार साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। वो शादी की बात करती तो लड़का टाल देता। रविवार को वह शादी के लिए उसके घर पहुंची। इससे प्रशांत नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया और फिर मुंह पर टेप चिपका कर हाथ-पांव बांध कमरे में बंद कर दिया।
महासमुंद एसडीओपी नारद सूर्यवंशी ने बताया कि 112 को सूचना मिली थी कि एक लड़की को प्रशांत चंद्राकर ने बंधक बनाया है, पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को छोड़ा लिया गया है। आरोपी पहले से शादी शुदा है, पीडिता की शिकायत के बाद धारा 294,323,342,376 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रशांत को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेज दिया गया है।