रायपुर। राजधानी के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक घर से बदबू आने के बाद जब आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सुचना दी तो सबके होश उड़। पुलिस को उस घर से एक लड़की की सड़ी-गली लाश मिली है और दो फंदा भी मिले है। इस घटना के बाद से लोगों में हडकंप मचा हुआ है।
पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मालूम पड़ा है कि सारंगगढ़ निवासी वीरेंद्र पटेल के साथ यह लड़की लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। 24 वर्षीय मृतका जशपुर जिले की रहने वाली है। दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में एक साथ रहते थे और प्राइवेट जॉब करते थे।
सेजबहार क्षेत्र के सीएसपी सतेंद्र पाण्डेय ने तोपचंद डॉट कॉम को आशंका जताते हुए बताया है कि दोनों के परिवार में शादी को लेकर आपसी सहमती नहीं बनने पर दोनों ने आत्महत्या करने का कदम उठाया होगा। दोनों ने फांसी लगाया होगा, लेकिन.. लड़के ने बाद में मन बदल कर लड़की बचाने की कोशिश की होगी, पर देर हो गई होगी।
सतेंद्र पाण्डेय ने यह भी बताया कि लड़की के शव में कपडा ढक्का हुआ था, और जहां उसका शव पड़ा था वहां पर एक कटा हुआ फंदा मिला है। जबकि एक फंदा पंखे से लटका हुआ मिला है। लिहाज से घटनाक्रम कुछ इसी तरह हुआ होगा।
पुलिस फ़िलहाल लड़की और लड़के के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लड़के का भी पता लगाया जा रहा है। शव लगभग 15 पुराना होने का अनुमान है, शव का पंचानमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही और स्थिति साफ़ हो पाएगी। मुजगहन थाना इस मामले में विवेचना कर रही है।