रायपुर। भूपेश कैबिनेट के मंत्री शिव डहरिया ने एक विवादित बयान देते हुए भाजपाइयों की तुलना अंग्रेजों से की है और कहा है कि जिस तरह से अंग्रेजों को भगाया है, उसी तरह भाजपाइयों को भी भगाएंगे। हम सब ने अंग्रेजों को भगाया था और देश का संविधान बनाया था, संविधान इसलिए बना है कि हमारे लोग सुरक्षित रहे, डहरिया ने कहा।
दरअसल, मंत्री शिव डहरिया कांग्रेस के एक दिवसीय धरना में शामिल होने पहुंचे थे और उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भाजपा पर हमले किये। डहरिया ने आगे कहा कि आज देखा जा रहा है की केंद्र में मोदी की जो सरकार है, वह न्यायालय को शपथ पत्र देकर आरक्षण में कटौती का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी आरएसएस की विचारधाराओं पर चल रही है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। सांप्रदायिक पार्टी का एक रोल है वह अदा करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजो की नीतियों पर चल रही है अंग्रेज लोगों बांटने का काम करते थे। वही काम आज केंद्र की मोदी की सरकार कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
बता दें कि AICC के निर्देश पर शहर जिला एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र सरकार के आरक्षण विरोधी नीतियों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया है। इस धरने में बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित हो रहे है और भारत बचाओ, संविधान बचाओ के नारे लगाये जा रहे है।