सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच शनिवार दोपहर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली जवानों की गोली से ढेर हो गया है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त माडवी सुक्का, मिलिशिया कमांडर के रूप में हुई है। जवानों ने शव के साथ भरमार बंदूक, हैंड ग्रेनाइड और पिट्ठू बैग बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह से पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरलमपल्ली के जंगल में डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान घात लगाई नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक नक्सली मारा गया। जवानों को खुद पर भारी पड़ता देखे नक्सली वहां से भाग निकले।
सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान सर्चिंग में निकले थे, इस दौरान मुठभेड़ हुई, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग गए, एक डेड बॉडी और भरमार बंदूक, हैंड ग्रेनाइड और पिट्ठू बैग बरामद किया गया है, भी जवान सुरक्षित हैं, कोई भी घायल नहीं हुआ है।