रायपुर। भूपेश कैबिनेट के दो मंत्रियों की माताओं का सोमवार को निधन हो गया। मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव और मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई का निधन हो गया है। इस घटना के बाद राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है।
सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। उनका इलाज वेदांत अस्पताल में चल रहा था। सोमवार शाम 07:03 बजे उन्होंने अंतिम सांस लिया। उनका अंतिम संस्कार कल 12 फरवरी को अंबिकापुर में किया जायेगा। जबकि अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई का उनके ग्राम कोसमी में घर पर ही निधन हो गया। जिनका आज ग्राम कोसमी में ही 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा