बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी ऑपरेशन के लिए निकले कोबरा बटालियन 209 के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में चार जवान के घायलों होने की ख़बर है। जबकि घायल जवानों में दो की शाहिद होने की ख़बर आ रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली की ढ़ेर होने की ख़बर है।
जानकारी के अनुसार तिपापुराम कैम्प से ऑपरेशन के लिए जवान निकले थे। घायलों में डिप्टी कमांडर भी शामिल है। डिप्टी कमांडर की स्थिति बहुत ही नाज़ुक बनी हुई थी। जिसकी मृत्यु होने की ख़बर है। आईजी पी. सुन्दर राज ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि बाकी जानकारी जवानों के जंगल से बाहर आने के बाद ही मिल पाएगी।