रायपुर। सरगुजा क्षेत्र से आने वाले दो मंत्री टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत धान खरीदी के मुद्दे पर आमने सामने हैं।
बता दें की खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को कहा था कि किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने की तय तारीख तक ही समय मिलेगा। धान बेचने के लिए जो समय उन्हें दिया गया है, वह पर्याप्त है। इस लिहाज से समय बढ़ाने का सवाल ही नहीं उठता।
इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार सुबह मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि धान खरीदी को लेकर सरकार को किसानों की मांग पर विचार करना चाहिए। अगर किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं तो तारीख आगे बढ़ाने के विकल्प को खुला रखना चाहिए।
सिंहदेव के बयान के बाद दोनों मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है की मंच में लोगों के सामने दोनों कितना भी खुल कर हंस-बोल लें, लेकिन, आपस में इनकी नहीं बनती।
धान खरीदी के मुद्दे पर किसानों की लड़ाई आने वाले दिनों में क्या रंग लायेगा यह तो वक्त बताएगा।