रायपुर। सुकमा के पूर्व DFO राजेश चंदेले के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति मामले में एक बार फिर जांच होगी। कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी की शिकायत पर सोमवार को वन मंत्री मोहम्मद अकबर अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मामले में जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर चंदेले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
राजेश चंदेले ने सुकमा DFO रहते हुए अपने सरकारी बंगले में स्विमिंग पुल बनाया था। इस दौरान चंदेले का निवास में कथित तौर पर IAS और IPS अधिकारियों के अय्याशी का अड्डा भी था। चेंदले पर आये से अधिक सम्पत्ति बनाने का आरोप है। इन आरोपों के मद्देनजर उनके ठिकानों पर ACB की रेड भी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें
चंदेले के खिलाफ आये से अधिक पैसा बनाने के मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी विपक्ष में रहते हुए लम्बे अरसे से उठा रहे थे। लेकिन, अब जाकर चंदेले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।