कांकेर। बस्तर में हुए पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान एक जवान ने खुद को गोली मार ली। इस घटना में जवान की मौत हो गई। मृतक जवान जय कुमार नेताम कांकेर जिले में तैनात सशस्त्र सीमा बल का था।
आज जब खुद को उसने गोली मारी उस वक्त जय कुमार चुनाव ड्यूटी कर रहा था। नवागांव पोलिंग बूथ पर ड्यूटी करने के दौरान उसने खुद को सर पर गोली मारी। इसके बाद जवान को अंतागढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस साथी जवानों से बात कर जानने की कोशिश कर रही है कि जवान ने क्यों खुदकुशी की है।
अंतागढ़ एसडीओपी कौशलेन्द्र पटेल ने बताया कि जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद पर गोली चलाई है। उसे अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जवान ने खुद को क्यों गोली मारी।