बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के फ़रेसगढ़ कैंप में जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है। जबकि 2 जवान घायल बताए जा रहे है। जिन्हें बीजापुर अस्पताल लाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक CAF के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां दागी है। इसके बाद जवान ने खुद को गोली मार ली है। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। जबकि 2 जवान बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला बीजापुर अस्पताल लाया जा रहा है। फ़िलहाल इस घटना में किसी की भी मारे जाने की खबर नहीं आई है।
एडिशनल एस पी बेग ने बताया की घटना लगभग 9 बजे के आस पास की है। फरसेगढ बीजापुर से लगभग 65 km दूर है। घटना में 3 जवान घायल हुए हैं, और उन्हें बीजापुर लाया जा रहा है। बाकि जानकारी उनके आ जाने पर ही उपलब्ध हो पायेगी।