रायपुर। प्रदेश में राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्री मंडल ने विनम्र श्रधांजलि अर्पित की। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सरकारी दफ्तरों में सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रख राष्ट्रपिता को श्रधा सुमन अर्पित करने का आदेश दिया था।

इस आदेश का पालन करते हुए सभी सरकारी दफ्तरों में बापू को श्रधांजलि दी गई। इस कड़ी में पुलिस मुख्यालय में डीजीपी दुर्गेश माधव अवस्थी और पुलिस विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारियों ने भी लामबद्ध हो कर 2 मिनट का मौन रखा और उन्हें याद किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज ही की दिन साल 1948 में प्रार्थना सभा के दौरान नाथू राम गोडसे ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
