रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के पूर्व महापौर और वर्तमान में सभापति प्रमोद दुबे ने बुधवार को यातायात थाना पहुंच कर अपना जुर्माना भरा। यह फ़ाइन उस समय का है जब प्रमोद दुबे महापौर हुआ करते थे। विभाग ने उन्हें इसके लिए नोटिस भेजा था।
महापौर रहते हुए प्रमोद दुबे ने 21.09.2019 को दोपहर 3:15 बजे अपनी सरकारी गाड़ी से शंकर नगर चौक पर रेड लाइट जंप किया था और यह घटना आईटीएमएस कैमरे पर कैद हो गई थी।
इस पर ई-चालान जनरेट हुआ और यातायात पुलिस रायपुर ने मुंसिपल कारपोरेशन के नाम से नोटिस जारी किया था।
इस पर 23 जनवरी 2020 को नोटिस तमिल कर 7 दिन के भीतर यातायात मुख्यालय पहुंचकर समन शुल्क राशि जमा करना था।
इस प्रमोद दुबे यातायात मुख्यालय पहुंचकर ₹200 का ई चालान शमन शुल्क जमा किया। इसके बाद सभापति प्रमोद दुबे ने जनता से अपील की कोई भी नियम को नहीं तोड़े। यातायात नियमों का पालन करे।