रायपुर। अब तक हम सुनते आ रहे थे कि नक्सलियों ने ग्रामीण को मारा, लेकिन ओडिशा के मलकानगिरी में शनिवार को इतिहास ही बदल दिया, और इतिहास ऐसा बदला कि तीर और कमान से एक लाख के नक्सली को मार गिराया।
दरअसल, शनिवार की रात दो नक्सली गांव में विकास कार्यों को रोकने और गणतंत्र दिवस ना मनाने की धमकी दे रहे थे इसी दौरान ग्रामीण उत्तेजित हो गए। ग्रामीणों को उत्तेजित देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे गुस्साए आदिवासियों ने नक्सलियों पर पत्थरों और तीरों से हमला कर दिया। इसमें 1 लाख का इनामी नक्सली एडम मारा गया। जबकि इस घटना में एक अन्य नक्सली जिप्रू को ग्रामीणों ने पकड कर सीआरपीएफ के जवानों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि जिप्रू पर 4 लाख का इनाम है और वह बहुत कुख्यात है।
इस घटना के तकरीबन 3 घंटे बाद गुस्साए नक्सलियों का एक दल वहां पहुंचा और उसने एक-एक कर 10 झोपड़ियों में आग लगा दी। इससे उनके खाने-पीने की तमाम चीजें जलकर नष्ट हो गई। आदिवासियों को सुरक्षाबलों के बनाए शिविरों में रखा गया है। जहां उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। तो वहीं दूसरी तरफ अन्य लोगों में भी नक्सलियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।