रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके केबिनेट मंत्रियों ने आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात की। इसी क्रम में महापौर, सभापति और पालिका अध्यक्ष से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलें।

मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्रियों की सोनिया गांधी से मुलाक़ात काफ़ी अहम मानी जा रही है। सीएम भूपेश और उनके मंत्री आज अपने एक साल का रिपोर्ट कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा। हालही में सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में चुनावी वादों के क्रियान्वयन करने के लिए समिति का गठन किया है।
छत्तीसगढ़ के चुनावी वादों के क्रियान्वयन के लिए सोनिया ने जयराम रमेश को ज़िम्मेदारी दी है। जय राम रमेश पिछले एक साल के कामकाज को देखेंगे। इसके बाद बचे अन्य वादों के क्रियान्वयन के लिए काम करेंगे।
सोनिया गांधी ने यह निर्णय पार्टी को लगातार मिल रही हार को देखते हुए लिया है। बीते दो लोकसभा में कांग्रेस की बेकार स्थिति और राज्यों से सत्ता खोने के बाद अब वापस अपना वर्चस्व क़याम रखने सोनिया ने यह फार्मूला बनाया है।