रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड चुनावों में प्रचार करने के बाद अब दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें भूपेश बघेल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है, इनके अलावा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं, कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की घोषणा की है, वहीं 4 सीटों पर उसकी सहयोगी दल आरजेडी चुनाव लड़ रही है।