रायपुर/ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी की जगह जल्दी ही नए अधिकारी को लाने की तैयारी है। सत्ता के करीबी विश्वस्त सूत्रों की मानें तो शीर्ष पद का यह बदलाव शीघ्र ही हो सकता है। इस जगह पर सुब्रत साहू को लाया जा सकता है।
1992 बैच के IAS ऑफिसर सुब्रत साहू वर्त्तमान में अत्तिरिक मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग हैं। इनके पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास का अतिरिक्त प्रभार भी है।
2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान जिसमें कांग्रेस पार्टी की 15 साल के बाद सत्ता में वापसी हुई थी, उस चुनाव में सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी थे। उन्होंने चुनाव काफी अच्छे से संपन्न कराया था जिसके लिए साहू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया था।
सुब्रत साहू को प्रशासन का काफी लम्बा अनुभव है, और प्रदेश में बीजेपी सरकार के दौरान भी उन्होंने कई विभागों के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी छवि, बेदाग और कड़क प्रशासक की है।
बता दें की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद सम्हालते ही अपनी पहली पसंद गौरव द्विवेदी को अपना प्रमुख सचिव बनाया था। गौरव द्विवेदी 1995 batch के IAS officer हैं, और वर्तामान में इनके पास
जनसम्पर्क , स्कूल शिक्षा विभाग, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , प्रमुख सचिव , इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी ,उर्जा विभाग और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाईन परियोजनाओं के कार्य हेतु) का प्रभार है।
अब जब सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, तो इस संभावित बदलाव का कारण प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई है के रूप में देखा जा रहा है। कई मामलों में सीएम दफ्तर के अधिकारियों के बीच ही एक राय नहीं बन पा रही थी। ऐसे में जीत उसकी होनी है जो ब्यूरोक्रेसी की राजनीति का माहिर खिलाड़ी हो।
(नोट: यह खबर विश्वस्त सूत्रों की जानकारी के आधार पर है। Topchand.com इस बदलाव के सन्दर्भ में कोई दावा नहीं करता, क्योंकि सियासत में समीकरण बनते बिगड़ते समय नहीं लगता)