दंतेवाड़ा। बस्तर के दंतेवाड़ा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को गीदम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उसकी हालात चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियों वाहन क्रमांक CG 17 KN 1549 जगदलपुर की है।
हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना के बाद मृतकों व घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर जमा लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना शाम की है, बारसूर-गीदम मार्ग के राम मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियों पेड़ से जा टकराई है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल हौरनार गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना इतनी जबरदस्त है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों को गीदम व दंतेवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल 11 लोग सवार थे। जिनमें 4 लोग गीदम के हौरनार गांव के और 7 लोग जगदलपुर के बताए जा रहे हैं।