रायपुर। आरंग जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 04 से सोमवार को संजय चेलक ने नामांकन भरा। इस दौरान हज़ारों की संख्या में उनके समर्थकों ने आरंग में शक्ती प्रदर्शन किया। संजय ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में आरंग विधानसभा से चुनाव लड़ा था और चुनावी परिणाम में तीसरा स्थान मिला था।

संजय ने अपनी राजनीतिक सफ़र की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। और सबसे कम उम्र में अपने पैतृक ग्राम काकदही से सरपंच का चुनाव जीता था। संजय पिछले 15 वर्ष से सक्रिय राजनीति में है। संजय अपने क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय है और युवाओं के आइकॉन है। यही वजह रही कि संजय के नामांकन के दौरान युवाओं में संजय की पक्ष में शक्ती प्रदर्शन किया।
देखें वीडियों
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2470984579696837&id=100003559564725
संजय बीए में स्नातक है और राजनीति में रुचि होने के कारण राजनीति में एमए किया है। संजय को राजनीति की अच्छी समझ और देश दुनिया में चल रही गतिविधियों की अच्छी समझ रखते है। संजय अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी और आरंग के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
देखें वीडियों
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2471713319623963&id=100003559564725