कोरिया। चिरमिरी नगर निगम के लिए कंचन जायसवाल को महापौर चुन लिया गया है। पार्षद चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कंचन के नाम को लेकर चर्चा बनी हुई थी। और आखिरकार विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन के नाम पर संगठन और पार्षदों ने मुहर लगाई।
चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस ने 24 वार्डो में जीत दर्ज की थी, वहीं बीजेपी 13 वार्डों में अपना कब्ज़ा जमाया था, जबकि अन्य के खाते में 3 वार्ड आये थे। दिलचस्प था कि,40 पार्षदों वाले वाले चिरमिरी निगम में केवल 13 की संख्या के साथ मौजुद भाजपा ने मेयर और सभापति दोनों पदों पर चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया और नाम भी घोषित कर दिए थे।
लेकिन एन वक्त पर बीजेपी ने वॉक ओव्हर दे दिया और कांग्रेस की महापौर
प्रत्याशी कंचन जायसवाल और सभापति गायत्री बिरहा के लिए मैदान ख़ाली करते हुए
निर्विरोध निर्वाचित हो गया।