राज्य सरकार ने मक्का खरीदी के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। छत्तीसगढ़ के मक्का किसानों से नेकॉफ मक्का खरीदी करेगा।
भारतीय राष्ट्रीय कृषक उपज उपार्जन, प्रसंस्करण एवं फुटकर सहकारी संघ (नेकॉफ) द्वारा अब छत्तीसगढ़ में किसानों से मक्का की खरीदी की जाएगी।
इस खरीदी में सबसे बड़ी बात किसानों के लिए ये है, कि मक्का खरीदी की राशि का भुगतान पहले ही कर दिया जाएगा। किसानों को पहले उनके बैंक खातों में ऑनलाइन भुगतान करने के बाद ही मक्का का उठाव किया जायेगा।
मक्का की खरीदी राज्य के कृषि उपज मंडी में किया जाएगा। खाद्य विभाग ने मक्का खरीदी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1760 रु. प्रति क्विंटल तय किया है।
मक्का खरीदी का कार्य पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से होगा राशि का भुगतान भी किसानों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा।