जगदलपुर। प्रदेश में बिलासपुर के बाद अब जगदलपुर नगर निगम में भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की सफिरा साहू महापौर चुन ली गयी है।
महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस की सफिरा साहू के पक्ष में कुल 28 वोट पड़े, वहीं भाजपा की दिप्ती पांडेय के पक्ष में मात्र 18 वोट आये, इन वोटो में एक वोट निरस्त भी हुआ।
सफिरा साहू आंबेडकर वार्ड से कांग्रेस ने प्रत्याशी थी और यें शहर जिला महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुकी है। दुसरी तरफ आज ही बिलासपुर में कांग्रेस के रामशरण यादव निर्विरोध महापौर बन गये हैं,ऐसे में आज का दिन कांग्रेस के लिए दोहरी ख़ुशी वाला रहा है।
बता दें कि जगदलपुर में कुल वार्डों 48 है। इनमे नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को 28 वार्डों में और भाजपा को 19 वार्डों में जीत मिली है। एक वार्ड अन्य के खाते में है। महापौर बनने के लिए 25 पार्षदों के वोट की जरूरत थी। इसमें कांग्रेस को एक निर्दलीय पार्षद का भी समर्थन मिला है।