राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में भाजपा के पार्षदों की संख्या अधिक होने पर भी भाजपा के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। वजह थी क्रास वोटिंग..किसने की मालूम नहीं..!लेकिन इसका फायदा कांग्रेस को जरुर मिला और कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही कुर्सी पर अपना परचम लहराया दिया।
नगर पालिका परिषद के 24 वार्डों के पार्षद चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 10, भाजपा के 11 व निर्दलीय 3 पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए 13 पार्षदों की जरूरत थी। इसे दिखते हुए पार्टियां अध्यक्ष बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों के भरोसे थी। कांग्रेस ने 2 निर्दलीय पार्षद का समर्थन पाकर 12 के आंकड़े तक पहुंची व भाजपा को 1 निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिला। मामला 12-12 में अटक गया। और आखिरकार भाजपा की क्रांस वोटिंग से पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष बना। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुदेश मेश्राम ने जीत दर्ज की। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के ही मकबूल खान निर्वाचित हुए।