रायपुर। राजधानी में देर रात नारियल पानी वाले की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना के बाद मौके पर एसपी आरिफ़ शेख़ और सीएसपी कृष्णा कुमार पटेल पहूंचे हुए है।
घटना तक़रीबन 9:30 बजे की है। मृतक अपने काम से घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी और मौके से फ़रार हो गए। इसके बाद जब लोगों की नजर उस पर पडी तो पुलिस को इसकी सूचना दी और उसे रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हत्या लूट की वजह से की गई है। लेकिन अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक़ मृतक का नाम राजकुमार जयसवाल है। और वह मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। जो पिछले तीन सालों से आरड़ीए कॉलोनी में रहकर नारियल पानी बेचने का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी किराने का दुकान चलती है।