प्रदेश में महापौर के नामों पर चल रही अटकलों के बीच अम्बिकापुर निगम के पार्षदों ने महापौर के लिए नाम तय कर लिया है। पार्षदों ने अम्बिकापुर के पूर्व मेयर अजय तिर्की पर सर्वसम्मति से भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से मेयर चुना है।
पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में अजय तिर्की को महापौर बनाने का घोषणा की गयी है। यह बैठक कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव और आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह की अध्यक्षता में हुई। जहां सभी सदस्यों ने उन्हें पुनः महापौर चुनने की सहमति दी है।
बता दें कि शहर में कुल 48 वार्ड हैं जिनमें से 27 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा एक निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। भाजपा को यहां 20 वार्डों में जीत मिली है।