छत्तीसगढ़ को भारत सरकार की ओर से कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों राज्य को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
राज्य ने खाद्यान्न उत्पादन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया हैं। यह पुरस्कार नए साल में 2 जनवरी को तुमकूरू (कर्नाटक) में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया जाएगा। 2016-17 में राज्य ने खाद्यान्न उत्पादन की कुल दो श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, इसकी जानकारी भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को दी है।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए कृषि विभाग और प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 5 करोड़ रुपए की धनराशि, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।