रायपुर। राजधानी के मैकनिकल इंजीनियर विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी समेत 18 लोगों के समुद्री लुटेरों की चंगुल से छुड़ाने में नाइजीरिया पुलिस ने सफलता हासिल की है। इन सभी को नाइजीरिया के समुद्री लुटरों ने अगवा किया था।
विजय तिवारी शिप में बतौर चीफ मैकनिकल इंजीनियर काम करते हैं, चार महीने के शेड्यूल होने के कारण उनकी पत्नी में भी साथ थी। इस दौरान समुद्री लुटेरों ने जहाज के क्रू मेम्बर को अगवा कर लिया था। अपहरण के बाद लगातार नाइजीरिया पुलिस समुद्री लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। जिसे 18 दिनों बाद सफलतापूर्वक खोज लिया गया और सभी अपहृत लोगों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।
राजधानी के मैकनिकल इंजीनियर और उनकी पत्नी को छुड़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद सुनील सोनी लगातार पहल कर रहे थे और लगातार केन्द्रीय विदेश मंत्री के संपर्क में थे। समुद्री लुटेरों के कब्जे से छुड़ा कर नाइजीरिया पुलिस ने तिवारी दंपत्ति को अपनी सुरक्षा में रखा है, और उन्हें 23 दिसम्बर को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा। �@��݂2�M