रायपुर। सियासत में सबकुछ संभव है, प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहा है। इस बीच राजधानी से लगे धरसिंवा में चार नंबर वार्ड के पार्षद प्रत्याशी पर गोली चल गई। घटना को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया। गोली चलने की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। कहा जाने लगा कि कांग्रेस से बाग़ी हुए प्रत्याशी पर गोली चली, कांग्रेस राज में बागवत करने वालों पर गोली चल रही है। लेकिन ऐसा नहीं था, प्रत्याशी राजा भैया खान ने वोट बटोरने खुद पर गोली चलवाई थी। जो अब जेल की सलाख़ों के पीछे कैद है।
जी हाँ! रायपुर पुलिस ने गुरुवार रात को धरसींवा में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कमर अली के उपर चली गोली पर पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है। कमर अली उर्फ राजा ने ही खुद पर हमला कराया था। इस मामले में एक शूटर ने इसकी मदद की थी। निकाय चुनाव में धरसीवां के नगर पंचायत कूंरा में वार्ड क्रमांक 04 से कमर अली निर्दलीय उम्मीदवार था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस पुरे मामले का खुलासा कर दिया है। राजधानी पुलिस ने इस मामले में निर्दलीय प्रत्याशी कमर अली और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसएसपी आरिफ शेख ने मामले का खुलासा किया। राजधानी की पुलिस कंट्रोल रूम में क्राइम एसपी पंकज चंद्रा, उरला सीएसपी अभिषेक महेश्वरी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस की टिकट पर राजा चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन जब टिकट पार्टी ने नहीं दिया, तो उसने निर्दलीय ही पर्चा भर दिया। आखिर वक्तों में वो चुनाव जीतने के लिए सहानुभूति पाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपनाया, लेकिन पकड़ा गया।