रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के दौरे पार गए। इस दौरान वे रायपुर के हवाई अड्डे पर झारखण्ड में किसकी सरकार बनेगी, इसकी भविष्यवाणी करते नजर आये। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के दौरान कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार में बनने वाली है।
सीएम भूपेश ने बताया कि झारखण्ड में 20 तारीख को अंतिम चरण का मतदान होने वाला है। आज प्रचार का आखिरी दिन है और झारखंड के इस अंतिम चुनावी प्रचार में हमारे साथ प्रियंका गांधी और हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड के तमाम नेता वहां मौजूद रहेंगे। वहां की स्थिति बहुत स्पष्ट है। सीएम ने कहा कि लोग समझदार है इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं कि झारखंड में हमारी गठबंधन की सरकार बनेगी।