रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का भारत बचाओं आंदोलन चल रहा है, देश भर से कांग्रेस के कार्यकर्त्ता, नेता और पदाधिकारी इस आंदोलन में शामिल हुए हैं और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे है और उन्होंने अपने संबोधन में किसानी के मुद्दे को थामा।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार अब राज्यों को सताना शुरू कर दिया है, जीएसटी देना बंद कर दिया है। हम किसानों को धान खरीदी का 2500 रु. देना चाहते है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने रोक दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पिछले एक साल में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं किया है। राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता से वादा किया था और हम किसानों से किया वादा पूरा कर रहे हैं।
इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बन्दर के हाथ में उस्तरा आ गया है। ये देश को जलना जानते हैं, देश को काटना और बांटने जानते है। केंद्र की सरकार ने नोटबंदी की 125 लोग लाइन में खड़े हुए मर गए। जीएसटी लाए व्यापारी आत्महत्या करने लगे। केंद्र सरकार ने 370 और 35 ए लाए कश्मिर में ताला लग गया। अब ये सीएबी ले आये है, एनआरसी लागू करना चाहते है ये देश में आग लगाना चाहते है, हम लोग कांग्रेस के लोग है हम जान देना जानते हैं, देश की एकता और अखंडता के लिए महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जान दी। इस देश की जनता के लिए कांग्रेस ही एक विकल्प है।