रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन करते हुए 5 मुख्य वन संरक्षकों को अपर प्रधान वन संरक्षक बनाया है, जबकि 7 वन संरक्षकों को मुख्य वन संरक्षक और चार उप वन संरक्षकों को वन संरक्षक बनाया है।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनने वालों में बी. आनंद बाबू, कौशलेन्द्र कुमार, व्ही. शेट्टेपनावर, आलोक कटियार और अरूण कुमार पाण्डेय शामिल हैं। मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रमोशन पाने वाले आर.के. तिवारी, ए.बी. मिंज, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनिल सोनी, प्रणिता पाल, राजेश कल्लाजे और शालिनी रैना शामिल हैं। जबकि वन संरक्षक बनने वाले में आर.के. तिवारी, फुलजेंस टोप्पो, एस. जगदीशन और एस. वेंकटाचलम शामिल हैं।