रायपुर। राजधानी में एक पति को पत्नी का ज्यादा फोन पर बात करना पसंद नहीं था, इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और शख्स के साथ संबंध है। गुरुवार को भी इसे लेकर उन दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पत्नी के चेहरे पर सिलेंडर मार कर उसकी हत्या कर दी।
मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। राजातालाब में रहने वाले प्रहलाद यादव ने अपनी पत्नी तारा यादव की चरित्र शंका में हत्या कर दी है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है कि गुरुवार रात दोनों के बीच महिला के मोबाइल पर ज्यादा बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ। इसी बात को लेकर पति ने आवेश में आकर आंव देखा न तांव घर में रखे गैस सिलेंडर, पत्नी के चेहरे पर दे मारा, जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी पति प्रहलाद खुद थाने जाकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका तारा यादव मंदिर हसौंद के कोटनी गांव की रहने वाली है। जिसकी शादी 4 साल पहले आरोपी से हुई थी।