झारखंड चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कम्पनी कमांडर और एक जवान की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है जवान ने पहले अपने ही कंपनी कमांडर को गोली मारी उसके बाद स्वयं को गोली मार कर खुदकुशी कर ली ।
मृतकों में कंपनी कमांडर का नाम मेला राम कुर्रे और जवान विक्रम राजवाड़े है। दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में थे। बता दें कि छग सशस्त्र बल झारखंड विधानसभा चुनाव कराने पहुंची है, जिन्हें रांची के खेलगांव स्टेडियम में बने कैंप में रुकाया गया है।
बताया जा रहा है कि, सोमवार सुबह कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और विक्रम राजवाड़े के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद बाद विक्रम ने मेला राम कुर्रे को गोली मार दी। थोड़ी देर बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नवंबर से दोनों चुनावी ड्यूटी दे रहे थे। इससे पहले ये पलामू में ड्यूटी कर चुके थे। दोनों के बीच पिछले तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा था।