दंतेवाड़ा। जिले में 170वीं बटालियन के एक जवान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक जवान ने यात्री बस के भीतर खुद को गोली से उड़ा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जवान का नाम विनीत नरवाल है, जो कि जश ट्रेवल्स की बस में सवार होकर जगदलपुर से बीजापुर जा रहा था। इस दौरान बस गीदम बस स्टैंड में रुकी थी, तभी गोलियों की आवाज़ से बस स्टैंड में सनसनी फ़ैल गई। जिस वक़्त जवान ने खुद को गोली मारी थी उस वक्त बस में अन्य यात्री भी मौजूद थे, जो इस घटना के बाद डर से गए थे।
बताया जा रहा है गोली जवान के सीने को छेदते हुवे बस की छत को फाड़ते हुवे बस स्टेंड के छत में जा कर लगी। छत में हुवे छेद से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की 2 फायर सर्विस बंदूक से हुआ है। फिलहाल जवान का शव गीदम अस्पताल में रखा गया है।